संदेश

मददगार साबित हो रही आरपीएफ:आरपीएफ ने इस साल ट्रेनों के नीचे आए 20 लोगों की बचाई जान, चलती ट्रेनों में प्रसव भी कराया

चित्र
पश्चिम रेलवे के रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स(आरपीएफ) ने इस साल ट्रेन के नीचे आए 20 लोगों की जांच बचाई है। आरपीएफ ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए मददगार साबित हो रही है। यात्रियों और खासकर करके महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। बता दें, यात्री चलती ट्रेन में चढ़ते या उतरते समय पैर फिसलने से ट्रेन की चपेट में आ जाते हैं। ऐसी स्थिति में प्लेटफॉर्म पर तैनात आरपीएफ के जवान यात्रियों की पूरी मदद करते हैं। ट्रेन में चोरी, लूटपाट और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने में आरपीएफ की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। जनवरी से मई 2022 तक मुंबई डिवीजन में 14, वडोदरा में 3, रतलाम में 2 और राजकोट में 1 केस सामने आए हैं। वर्ष 2021 में भी आरपीएफ ने 34यात्रियों की जान बचाई थी। सूरत रेलवे स्टेशन के आसपास भी दो लोगों की जान बचाने का मामला सामने आया है। ऑपरेशन मातृशक्ति के तहत गर्भवती महिलाओं की मदद ऑपरेशन मातृशक्ति के तहत आरपीएफ के जवानों ने गर्भवती महिलाओं की भी मदद की है। चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा के कई मामले सामने आ चुके हैं। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को मेडिकल मदद मुहैया कराई गई। कई...